Home » नदी में नहाने गए तीन बहनों की डूबने से मौत
बिलासपुर

नदी में नहाने गए तीन बहनों की डूबने से मौत

बिलासपुर। नदी में नहाने गए तीन बहनों की मौत डूबने से हो गई। ये तीनों बच्चियां सेंदरी इलाके में नहाने के लिए गए थे और इसी दौरान यह हृदयविदारक हादसा हो गई। मृतकों की पहचान पूजा पटेल, धनेश्वरी पटेल व रितु पटेल के रूप में हुई है। बच्चियों की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई तो उनका कलेजा फट गया। रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। तीनों बच्चियों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि हादसा अवैध रेत उत्खनन की वजह से हुआ है। अवैध रेत उत्खनन के कारण नदी में गड्ढा हो गया था जिसके कारण यह हादसा हो गया।

Search

Archives