बिलासपुर। Fake Documents: तहसीलदार अतुल वैष्णव के नाम पर फर्जी सील और साइन कर जाति, आय और निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने का मामला सामने आया था। जानकारी मिलते ही तहसीलदार अतुल वैष्णव ने खुद मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू की। इस दौरान तहसील परिसर में ज्यादा सक्रिय एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। उसने अपना नाम मुकेश खरे बताया है।
एक पक्षकार के लिए फर्जी तरीके से ऑफ लाइन जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र बनाए जाने की जानकारी दी। उसके एवज में 300 रूपए लेने की बात भी बताई, जिसने कहा कि उसने 300 रूपए लेकर उक्त दस्तावेज बनाने के लिए किसी रामकुमार मोर्या को दिए, जिसने फर्जी सील और साइन किया, जिसने 100 रूपए दिए। मामले की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मुकेश खरे के खिलाफ धारा 466, 467, 468 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।







