Home » हत्या कर मुरुम खदान में फेंकी गई मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर

हत्या कर मुरुम खदान में फेंकी गई मजदूर की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर । मुरुम खदान अटल आवास अशोक नगर में सुबह-सुबह मुरुम खदान में युवक की खून से सनी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान रोजी-मजदूरी करने वाले चंदवा गोलू उर्फ खगेंद्र बरगाह के रूप में हुई है। युवक के गले में चोट के निशान मिले हैं। हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सरकंडा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  नए साल पर हुए इस तरह की वारदात ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है।  बता दें कि बिलासपुर जिले में बीते साल क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ा है।

Search

Archives