बिलासपुर। ऑनलाइन साड़ी आर्डर करने के बाद पसंद नहीं आने पर वापस करना एक महिला को भारी पड़ गया। शातिर ठगों ने महिला के बैंक एकाउंट से 98 हजार रूपए की ठगी को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार विनोबा नगर निवासी प्रार्थियो ने तारबाहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि ऑनलाईन फ्लिपकार्ड से साड़ी मंगाई थी। 13 सितंबर को उन्हें डिलीवरी हुई, लेकिन पसंद नही आने पर उन्होंने साड़ी वापस करने के लिए कॉल किया, लेकिन कॉल दूसरे नंबर से कॉल आया और विभिन्न प्रक्रियाओं का हवाला देकर उनके बैंक एकाउंट से 98059 रूपए निकाल लिए गए। मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।







