Home » शराब के लिए पत्नी से मांगा पैसा, इंकार करने पर पति ने उतार दिया मौत के घाट, फिर खुद फंदे पर लटका
बिलासपुर

शराब के लिए पत्नी से मांगा पैसा, इंकार करने पर पति ने उतार दिया मौत के घाट, फिर खुद फंदे पर लटका

बिलासपुर।  कोटा थाना के बेलगहना चौकी क्षेत्र मे शराब पीने के लिए पैसा देने से मना करने पर पति ने  पत्नी की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या क़र लिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी है।

मामला ग्राम उमरिया का है जहा 7 अप्रैल को ग्राम सरपंच रामेश्वर कुजूर के माध्यम से पुलिस को मोबाइल से सूचना मिली कि उमरिया निवासी सुखसिंह बैगा अपने पत्नी कुंवरिया बाई से शराब पीने के लिए पैसा मांगा। इस पर उसकी पत्नी ने पैसा नहीं दिया, इसी बात को लेकर आरोपी पति सुखसिंह गुस्से में आकर टांगी के बेट से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर उच्च अधिकारियों ने कार्यवाही के लिए पुलिस टीम को ग्राम उमरिया भेजा, मौके पर पहुंचकर मृतिका के पुत्र चुन्नीलाल बैगा से पूछताछ किया। घटना की पुष्टि होने और उसकी रिपोर्ट पर  मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया।

फोरेंसिक टीम की उपस्थिति मे घटना वाले जगह का बारिकी से निरीक्षण किया गया। घटना में उपयोग टांगी, रक्तरंजित कपड़े को गवाहों के सामने पुलिस ने जप्त कर कब्जा लिया। मामले के आरोपी सुखसिंह बैगा घटना को अंजाम देने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। उस पर भी पुलिस मर्ग क़ायम कर जाँच पंचनामा कार्यवाही में लिया है।

 

Search

Archives