Home » डॉक्टर की कार से उठाईगिरी का आरोपी गिरफ्तार, नगदी रकम और सामान पुलिस ने किया बरामद
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

डॉक्टर की कार से उठाईगिरी का आरोपी गिरफ्तार, नगदी रकम और सामान पुलिस ने किया बरामद

बिलासपुर। डॉक्टर की कार से नगदी रकम और सामानों से भरे बैग पर हाथ साफ करने वाले अरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान और नगद राशि करीब एक लाख 90 हजार रूपए पुलिस ने बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत 2 अगस्त को डॉक्टर सोमेंद्र सिंह ठाकुर बिलासा ब्लड बैंक के सामने अपनी वर्ना कार खड़ी किए थे। इसी दौरान कार से 85 हजार नगद और आईपैड, पेन और चार्जर की चोरी को अंजाम दिया गया। डॉक्टर ने चोरी की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। कार के पास एक संदेही युवक नजर आया। संदेह के आधार पर पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। आरोपी ने अपना नाम रामकृष्ण नगर मोपका निवासी असलम खान बताया। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि कार से चोरी के बैग से रकम और सामान को निकालकर सरकंडा स्थित मुक्तिधाम के पास नाले फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नगद राशि सहित चोरी का सामान बरामद कर लिया है। घटना में प्रयुक्त ऑटो को भी जब्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Search

Archives