Home » अदालत परिसर में गोलीबारी, शराब माफिया सहित दो अपराधी घायल
बिहार

अदालत परिसर में गोलीबारी, शराब माफिया सहित दो अपराधी घायल

बिहार। समस्तीपुर न्यायालय परिसर में शनिवार को गोली चल गई। अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इसमें दो अपराधी घायल हुए हैं वहीं एक पुलिसकर्मी को भी हल्की चोट लगने की खबर है।
अदालत परिसर में फायरिंग होते ही अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार चार अपराधी पैदल ही अदालत परिसर में आए और शराब माफिया रहे प्रभात चैधरी को निशाना बनाकर गोली चला दी। चैधरी को एक मामले की सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था।

समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि इस घटना में निशाने पर प्रभात चौधरी ही थे, हालांकि इस घटना में एक अन्य कैदी भी घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों कैदी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार शराब माफिया और अपराधी प्रभात चौधरी को कुछ माह पहले एसटीएफ और पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया था। चौधरी को उसके पूर्व साथियों ने कोर्ट कैंपस के अंदर गोली मारी है। अपराधी पैदल आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Search

Archives