Home » छपरा में त्रिकोणीय मुकाबला : एक ओर खेसारी लाल हैं तो दूसरी ओर भाजपा की छोटी कुमारी
बिहार

छपरा में त्रिकोणीय मुकाबला : एक ओर खेसारी लाल हैं तो दूसरी ओर भाजपा की छोटी कुमारी

पटना। छपरा विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। मतदाताओं में जागरूकता की कमी दिखती है, पर वे विकास और काम करने वाले उम्मीदवार को चुनने की बात कर रहे हैं। युवाओं ने रोजगार और विकास के मुद्दों पर ध्यान देने की बात कही। मतदान उत्साहपूर्ण रहा और लगभग 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यह चुनाव छवि और पहचान का मुकाबला बन गया है।

यहां एक ओर खेसारी लाल हैं तो दूसरी ओर भाजपा की छोटी कुमारी। वैसे तो मुकाबला इनके बीच ही है, लेकिन जो निर्दलीय उम्मीदवार हैं राखी गुप्ता उन्हें भी नजरअंदाज नहीं कर सकते। यहां इस बार लगता है मुकाबला जितना दिलचस्प होगा उतना ही अप्रत्याशित भी। जो भी जीते, लेकिन जीत बहुत बड़ी नहीं बल्कि छोटी ही होगी। मतदाताओं का कहना है कि जो छपरा में काम करेगा वही जीतना चाहिए।

बहरहाल गुरुवार को छपरा में सुबह से ही मतदान उत्साहपूर्ण रहा। महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में वोट डालने निकले। शाम पांच बजे तक लगभग 56 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान बड़ी गड़बड़ी की तो खबर नहीं मिली, लेकिन एक बात यहां साफ दिखी कि उम्मीदवारों के समर्थक यह दावा जरूर करते हैं कि हम जीत रहे हैं-हम जीत रहे हैं।

कुल मिलाकर छपरा सीट का यह चुनाव सिर्फ राजनीतिक दलों का नहीं, बल्कि छवि, पहचान और व्यवहार का भी मुकाबला है। जनता का फैसला अब मशीनों में बंद है।

Search

Archives