Home » भीषण सड़क हादसा : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई डीजे वैन गड्ढे में गिरी, 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल
बिहार

भीषण सड़क हादसा : हाई वोल्टेज तार की चपेट में आई डीजे वैन गड्ढे में गिरी, 5 कांवड़ियों की मौत, 4 घायल

भागलपुर। बिहार के भागलपुर जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जिले के शाहकुंड क्षेत्र में एक डीजे वैन गड्ढे में पलट गई। इस हादसे में अब तक 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि डीजे वैन पर कुल 9 लोग सवार थे। ये हादसा बिजली के तार को लेकर हुआ है। डीजे वैन अचानक बिजली  तार के संपर्क में आ गई।  इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वैन गड्ढे में जा गिरी।

वैन के गड्ढे में पलटते ही कई लोग उसमें दब गए। कुछ लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई है। 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन फानन में सभी को शाहकुंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।  जहां 5 लोगों के मौत की खबर सामने आई है।

सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ जा रही थी DJ वैन- ये डीजे वैन सुल्तानगंज से ज्येष्ठगौरनाथ जा रही थी। शाहकुंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुल्तानगंज मुख्य सड़क पर महंत स्थान के निकट ये हादसा हुआ है। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव- इस हादसे के बाद घटना स्थल पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची हुई है। मृतकों के शव को वैन के अंदर से बाहर निकाला गया है। शवों की पहचान कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासन की टीम घायलों की भी निगरानी कर रही है।

Search

Archives