बिहार में विधान परिषद की सीटों के लिए होने वाले द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार की अंतिम मुहर के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में चार प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है।
जारी सूची के अनुसार, निशांत (पटना), भारती मेहता (मधुबनी) और शिवरानी देवी प्रजापति (पश्चिम चंपारण) को विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं ललन प्रसाद (शेखपुरा) को विधान परिषद उपचुनाव के लिए पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया गया है।
जदयू ने निशांत कुमार सहित चार प्रत्याशी उतारे
जेडीयू ने विधान परिषद चुनाव और उपचुनाव के लिए निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवरानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इनमें सबसे अधिक चर्चा निशांत कुमार की उम्मीदवारी को लेकर हो रही है, क्योंकि वह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र हैं।







