दरभंगा। हैदराबाद से दरभंगा आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 को गयाजी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। विमान 2 05 बजे गयाजी एयरपोर्ट पर उतरा। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह फ्लाइट सभी यात्रियों को लेकर शाम 402 बजे दरभंगा एयपोर्ट पर लैंड की। इंडिगो की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
हैदराबाद से उड़ान भरकर 2ः20 में दरभंगा एयरपोर्ट पर लैंड करने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई537 रास्ते से डायवर्ट होकर गयाजी एयरपोर्ट पहुंच गई। वहां के अधिकारियों ने इसे 2ः05 में सफलतापूर्वक लैंड कराई। फ्लाइट के डायवर्ट होने की सूचना से विमान में सवार और दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। सबकुछ सही है या नहीं, यह सोचकर सभी परेशान रहे। बीच रास्ते से इसे क्यों डायवर्ट किया गया? कारण का पता नहीं चल सका है।
दरभंगा हवाई अड्डा पर 28.09.2025 के विमानन परिचालन के दैनिक रिपोर्ट
विमान के कुल गतिविधि के संख्या : 16
कुल यात्री आवागमन के संख्या : 2450
बताया गया कि गयाजी एयरपोर्ट पर जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद यह फ्लाइट सभी यात्रियों को लेकर शाम 4ः02 बजे दरभंगा एयपोर्ट पर लैंड की। इधर दरभंगा एयरपोर्ट पर प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों को फ्लाइट रद होने की आशंका सता रही है। इस बाबत इंडिगो की ओर से अब तक आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दरभंगा एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स की स्थिति
दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता और हैदराबाद रूट पर कई फ्लाइट्स का आना-जाना होता है। कभी-कभी खराब मौसम या तकनीकी खराबी के कारण फ्लाइट्स को रद्द या डायवर्ट किया जाता है, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है।







