Home » बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने सिर में मारी चार गोलियां
बिहार

बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, सोते वक्त बदमाशों ने सिर में मारी चार गोलियां

बिहार। छपरा में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव में मंगलवार की देर रात बाइक सवार ने घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान भाजपा कार्य समिति के उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह घर के निकट दालान में सोए थे। इसी अवस्था में रात करीब दो बजे बदमाशों ने उनके सिर में चार गोलियां मार दी। इससे घटना स्थल में ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की तेज आवाज सुनकर परिजन जागे लेकिन तब तक बदमाश घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। जमीन विवाद को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि मनोज कुमार ठाकुर शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से उनका कोई विवाद नहीं था। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Search

Archives