पटना। नीतीश कुमार ने एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उन्होंने दर्जनों मंत्रियों के साथ पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, यूपी के दोनों डिप्टी सीएम कई बड़े नेता मौजूद थे। गांधी मैदान में हजारों की भीड़ जमा थी। शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार ने सबका आभार जताया।
क्या कहा नीतीश ने- आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद। आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार। साथ ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों से आए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन। बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एनडीए की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को… pic.twitter.com/Aqe3159BJV
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 20, 2025
नीतिश के अलावा 26 मंत्रियों ने ली शपथ : एनडीए सरकार में सीएम नीतीश कुमार के अलावा 26 मंत्री बनाए गए। शपथ लेने वालों में सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी बिजेन्द्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, नितिन नवीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार, जमां खान, संजय सिंह ‘टाइगर’, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेद्र मेहता, नारायण प्रसाद, सुमित निषाद, लखेंद्र कुमार रोशन, शैलेश कुमार सिंह, डॉ. प्रमोद कुमार, संजय कुमार, संजय कुमार सिंह और दीपक प्रकाश शामिल हैं।







