Home » पूर्व तहसीलदार के आवास में घुसा चोर, टांगी से किया हमला
कोरबा

पूर्व तहसीलदार के आवास में घुसा चोर, टांगी से किया हमला

कोरबा। जिले में पूर्व तहसीलदार के आवास में चोर ने धावा बोल दिया। आहट सुनकर तहसीलदार उठे तो शातिर चोर ने उन पर टांगी से हमला कर दिया। घटना में पूर्व तहसीलदार गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण उनके आवास पर पहुंचे। ग्रामीणां ने चोर को आवास से बाहर निकलकर भागते देखा। ग्रामीणों ने चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार पूर्व तहसीलदार के आवास पर चोरी के नियत से घुसे चोर ने टांगी से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल पूर्व तहसीलदार के सिर पर 25 टांके लगे हैं. वहीं हाथ में भी गंभीर चोटें आई है। हमलावर चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Search

Archives