Home » हाईवा और ट्रक के टकराते ही लगी भीषण आग, चालक जिंदा जले
कोरबा

हाईवा और ट्रक के टकराते ही लगी भीषण आग, चालक जिंदा जले

कोरबा। रिस्दी उरगा बाईपास मार्ग पर बीती रात हाइवा और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। टकराने के बाद दोनों वाहन में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई ।रिस्दी उरगा बाईपास मार्ग में झगरहा के समीप बड़ा हादसा हुआ है। विगत रात राखड़ और चांवल लोड ट्रक में आमने-सामने भिड़त हो गई। दोनों वाहनों के टकराते ही भीषण आग लग गई। केबिन में फंसे दोनों वाहन के चालक जिंदा जल गए। सूचना मिलते ही नगर सेना, बालको और सीएसईबी के दमकल मौके पर पहुंचे। हादसे के बाद 11 हजार केवी की बिजली लाइन को बंद किया गया। हाइड्रा, जेसीबी और अन्य उपकरणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस दमकल कर्मियों के साथ सात घंटे तक रेस्क्यू करती रही, जिसके बाद शव वाहन से बाहर निकाले गये। बताया जा रहा दोनों मृतक बिहार के रहने वाले है। राखड़ के धूल और ओवरटेक को हादसे का कारण माना जा रहा है। सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है।

Search