Home » तालाब में नहाने गए 3 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार
बिहार

तालाब में नहाने गए 3 भाई-बहनों की डूबने से मौत, परिवार में मची चीख-पुकार

बेनीपट्टी (मधुबनी)। बिहार के मधुबनी में बेनीपट्टी प्रखंड के धनौजा गांव में गुरुवार को मटकोरवा तालाब में स्नान करने गए तीन बच्चों की डूबकर मौत हो गई है। तीनों बच्चे एक ही परिवार के सदस्य थे।

जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चे खुशबू कुमारी (10) तथा अंकित कुमार (8) और उनकी चचेरी बहन दुर्गा कुमारी (12) तालाब में स्नान कर रहे थे। इसी बीच अचानक वह गहरे पानी में चले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है। घटना के बाद धनौजा गांव में मातम छा गया है।

धनौजा गांव के दिवेश मंडल की लड़की दुर्गा कुमारी और मोहन मंडल की बेटी खुशबु व बेटा अंकित कुमार चचेरी बहन दुर्गा के साथ घर से निकलकर एक साथ स्नान करने के लिए मटकोरवा तालाब पर गए थे। तीनों स्नान के दौरान अधिक पानी में चले गये, जिसके कारण तीनों बच्चे तालाब के पानी में डूब गए। तालाब के पास खड़े दो बच्चों ने पानी में तीनों को डूबते देख शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों के तालाब में डूबने की खबर पर गांव के लोग तालाब में प्रवेश कर खोजबीन करने लगे।

काफी मशक्कत के बाद मटकोरवा तालाब के पानी से दुर्गा कुमारी, अंकित कुमार एवं खुशबू कुमारी को निकालकर बाहर लाया गया। तीनों बच्चों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपट्टी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तीन बच्चों की हुई मौत के बाद मां रेणु देवी, पिंकी देवी चित्कार लगा रही है। अंकित चार भाई बहन था, जिसमें एक भाई अंकित व बहन खुशबू की पानी में डूबकर मौत हो गई है। दुर्गा कुमारी चार भाई बहन में दूसरे नंबर पर थी। धनौजा गांव से पूरब आधे किलोमीटर की दूरी पर चौरी में मटकोरवा तालाब है। बेटा व बेटी की मौत की खबर सुनकर माता-पिता की आंख से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे है।

Search

Archives