Home » सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा… 100 मीटर तक घसीटा
छत्तीसगढ़

सड़क हादसा : तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार युवक को रौंदा… 100 मीटर तक घसीटा

बिलासपुर। बीती रात शहर के सबसे व्यस्ततम ट्रैफिक सिग्नल नेहरू चौक में एक तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे स्कूटी सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। स्कूटी हाईवा के नीचे फंस गई। ट्रक ने करीब 100 मीटर तक घसीटा। हादसे के बाद हड़कंच मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को जप्त कर शव को मरच्युरी भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार अरविंद नगर जोरापारा निवासी युवकराज यादव पिता लेखराज यादव महाराणा प्रताप चौक के पास टूर एंड ट्रेवल्स कंपनी में काम करता है, जो बीती रात 11.50 अपने काम से स्कूटी सीजी 10ईएच 6381 से वापस लौट रहा था। नेहरू चौक पहुंचा तो सीपत चौक की तरफ से आ रही हाईवा सीजी 10 सी 6214 के चालक सतनाम सिंह कुर्रे ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया। युवराज स्कूटी सहित हाईवा के नीचे फंस गया। स्कूटी को करीब 100 मीटर तक घसीटा। युवराज की मौके पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हाईवा चालक को हिरासत में ले लिया है। वाहन को जप्त कर शव को मरच्युरी भेजकर परिजनों को घटना की सूचना दी गई। चालक के विरूद्ध 304 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Search

Archives

    Featured