सूरजपुर। हसदेव नदी में नाव पलटने के बाद से पति पत्नी लापता हैं। पति-पत्नी की तलाश के लिए गुरुवार को भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। मंगलवार से रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, लेकिन अब तक पति पत्नी का कुछ पता नहीं चल सका है। गुरुवार को पति-पत्नी की तलाश के लिए एसडीआरएफ और नगर सेना के गोताखोरों की टीम नदी में उतरी हुई है।जानकारी के अनुसार पति श्रवण सिंह और पत्नी श्यामा बाई प्रेमनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम हरिहरपुर के रहने वाले हैं। यहां हरिहरपुर के सोहरगड़ई गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे पति-पत्नी नाव से हसदेव नदी को पार कर रहे थे। नदी के बीच पहुंचकर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। चार लोग नदी में गिर गए। नाव पलटते ही नाविक और उसकी पत्नी तैरकर किनारे पर आ गए, लेकिन दंपति श्रवण सिंह और श्यामा बाई नदी में डूब गए। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने पति-पत्नी को नदी में ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों को नदी में उतारा गया। मंगलवार से पति-पत्नी की तलाश जारी है, लेकिन अब तक उनकी बॉडी नहीं मिल सकी है। एसडीआरएफ और नगर सेना की 15 सदस्यीय टीम पति-पत्नी को ढूंढने की कोशिश कर रही है। नदी की गहराई ज्यादा होने की वजह से रेस्क्यू टीम को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। नाविक ने बताया कि पति-पत्नी सतपता बिश्रामपुर जा रहे थे, लेकिन नाव पलट गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, जब उन्हें भी दंपति को ढूंढने में सफलता नहीं मिली, तो सरगुजा और सूरजपुर से गोताखोरों के दल को बुलाया गया। इसमें सूरजपुर के 10 प्रशिक्षित गोताखोर नगर सैनिक और अंबिकापुर की एसडीआरएफ के 5 सदस्यों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। बुधवार को भी नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अंधेरा होने के बाद काम बंद कर दिया गया। अब गुरुवार सुबह फिर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गोताखोर तलाशी के लिए निकले हैं। जहां नाव पलटी थी, वहां पानी की गहराई काफी ज्यादा थी। हरिहरपुर पंचायत के आश्रित मोहल्ले सोहरगड़ई और ठोरठिहाई जाने के लिए नदी ही एकमात्र रास्ता है। इसमें लोग नाव से आना-जाना करते हैं, जबकि सड़क मार्ग से आने के लिए उन्हें 20 किलोमीटर चलकर रामेश्वर नगर आना पड़ता है, तब कहीं जाकर बस मिल पाती है। नाव से गेज नदी में ग्रामीणों की आवाजाही लंबे समय से बनी हुई है, जोकि जोखिम भरा है।
Home » हसदेव नदी में पलटी नाव : पति-पत्नी 2 दिन से लापता, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उतरी रेस्क्यू टीम

हसदेव नदी में पलटी नाव : पति-पत्नी 2 दिन से लापता, ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर उतरी रेस्क्यू टीम
February 23, 2023
You may also like
बेमेतरा। ग्राम राउरपुर में रविवार को एक हृदयविदारक हादसे ने पूरे गांव को गहरे शोक में डूबा दिया। जर्जर कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट...
कोरबा। जिले के केंदई वनपरिक्षेत्र में आतंक मचाकर वन विभाग तथा ग्रामीणों के नाकों में दम कर देने वाले खतरनाक लोनर हाथी अब सूरजपुर वनमंडल का रूख कर...
Search
Archives
- June 2026 (797)
- May 2026 (880)
- April 2026 (980)
- March 2026 (1000)
- February 2026 (875)
- January 2026 (907)
- December 2025 (53)
- November 2025 (57)
- October 2025 (69)
- September 2025 (996)
- August 2025 (939)
- July 2025 (1045)
- June 2025 (872)
- May 2025 (1049)
- April 2025 (906)
- March 2025 (1003)
- February 2025 (910)
- January 2025 (1059)
- December 2024 (1067)
- November 2024 (1130)
- October 2024 (819)
- September 2024 (911)
- August 2024 (923)
- July 2024 (1004)
- June 2024 (811)
- May 2024 (911)
- April 2024 (1045)
- March 2024 (55)
- February 2024 (51)
- January 2024 (60)
- December 2023 (1246)
- November 2023 (1241)
- October 2023 (1576)
- September 2023 (1215)
- August 2023 (868)
- July 2023 (987)
- June 2023 (863)
- May 2023 (429)
- April 2023 (985)
- March 2023 (1093)
- February 2023 (998)
- January 2023 (255)






