Home » नाबालिग पर सिरफिरे आशिक ने फेंका तेजाब, संबंध बनाना चाहता था, खो सकती है अपनी आंखे
देश

नाबालिग पर सिरफिरे आशिक ने फेंका तेजाब, संबंध बनाना चाहता था, खो सकती है अपनी आंखे

कर्नाटक। कर्नाटक के रामनगर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे आशिक ने नाबालिग को फोन कर अपने पास बुलाया। पीड़िता पहुंची तो उसे संबंध  बनाने के लिए जोर देने लगा। पीड़िता के इंकार करने पर तेजाब फेंक दिया। घटना के बाद से आरोपी फरार है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि पीड़िता इस घटना में अपनी आंखे खो सकती है।जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान कनकपुरा के कुरुपेटे के रहने वाले 22 वर्षीय मैकेनिक सुमंत के तौर पर की गई है। घटना शुक्रवार को कनकपुरा में नारायणप्पा लेक बाईपास रोड के पास हुई है। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी ने पीड़िता को फोन कर मौके पर बुलाया था। पीड़िता उसके बुलाने पर वहां पहुंची तो आरोपी ने उसे संबंध बनाने के लिए जोर दिया, लेकिन पीड़िता ने ऐसा करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आरोपी ने इंजन साफ करने वाला तेजाब उसके चेहरे पर फेंक दिया। इस अटैक से पीड़िता की आंख व चेहरे का बायां झुलस गया है।

Search

Archives