Home » ममता बनर्जी हुईं हादसे का शिकार, माथे में लगी चोट, ऐसे हुआ हादसा
देश

ममता बनर्जी हुईं हादसे का शिकार, माथे में लगी चोट, ऐसे हुआ हादसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बुधवार को माथे में चोट लग गई, हादसा तब हुआ जब उनकी कार चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया।

बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब वह बर्धमान से एक बैठक में शामिल होकर लौट रही थीं। इसी दौरान कार में अचानक ब्रेक लगने से उसके माथे पर चोट लग गई। शुरूआती जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ममता की कार तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान रास्ते मंे एक ऊंची जगह आ गई। इसके चलते ड्राइवर ने तेजी से ब्रेक लगा दी। अचानक ब्रेक लगने से कार में बैठे लोग असंतुलित हो गए जिसके चलते ममता बनर्जी के माथे पर चोट लग गई।

इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने मुख्यमंत्री बनर्जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, हमें अभी जानकारी मिली है कि ममता बनर्जी को एक कार दुर्घटना में चोट लगी है। हम उनके पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा कल देर सुबह पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी। 26 और 27 जनवरी को अवकाश का दिन है और यात्रा 28 तारीख से फिर शुरू होगी।

Search

Archives