Home » बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत, प्रेत दरबार से युवती हुई लापता
भोपाल

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने आई महिला की मौत, प्रेत दरबार से युवती हुई लापता

छतरपुर। बागेश्वर धाम से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां दर्शन करने और अर्जी लगाने आई एक युवती के गायब होने की खबर है। युवती के परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए हैं, वहीं, फिरोजाबाद से आई एक महिला अपनी अर्जी लगाने आई हुई थी। उसकी पर्ची निकलने से पहले ही मौत हो गई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पिछले कुछ समय से विवादों में घिरे हुए हैं। कथा के दौरान वे दरबार लगाते हैं। इस दौरान वे पर्ची बनाते हैं और दरबार में बुलाकर व्यक्ति के बताने से पहले उसकी समस्याएं लिख देते हैं। इस वजह से हजारों लोग बागेश्वर धाम में हनुमान मंदिर के दर्शन करने और अपनी अर्जी लगाने पहुंच रहे हैं।मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला के देवकली जयराम निवासी ओमप्रकाश मौर्या की पुत्री नीरज मौर्या 12 फरवरी से लापता है। पिता ओमप्रकाश के अनुसार वह प्रेत दरबार बागेश्वर धाम से गुम हो गई है। पुत्री के बारे में जानकारी मिलने पर मोबाइल नंबर 8955492438 या छतरपुर जिले के थाना बमीठा से संपर्क करें। बागेश्वर धाम से लोगों के गायब होने का यह पहला मामला है। सामान भी गायब होने की बात सामने आ रही है। इसके पहले भी इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हाल ही में बागेश्वर धाम में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दिन दो गाड़ियां गायब हुई थी।  फिरोजाबाद से अर्जी लगाने आई थी महिलाउत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद से अर्जी लगाने पहुंची नीलम देवी की मौत हो गई। उसके पति का कहना है कि वह लंबे समय से बीमार थी। हम रोज परिक्रमा लगा रहे थे। बीच-बीच में उसकी तबीयत खराब हो जाती थी। बुधवार को भी उसकी तबियत खराब हो गई थी। संन्यासी बाबा उसे ठीक करते थे। डॉक्टर अचंभित थे कि वह कैसे चल रही है। वह आराम से खा रही थी और घूम रही थी। अचानक उसकी मौत हो गई। पति के अनुसार वह किडनी की बीमारी से पड़ित थी। पर्ची निकलते ही उसकी मौत हो गई।

Search