कोरबा। जिले में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार की रात बड़ी घटना हुई है। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत होटल मीरा रिसॉर्ट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। घटना की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही आग ने भीषण रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि दीपावली त्योहार और अन्य कारणों से होटल कुछ दिनों के लिए बंद था। इसी बीच आगजनी की घटना हुई। आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है। डीडीएम रोड स्थित मीरा रिसॉर्ट में आग लगने का कारण अज्ञात है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की 4 गाड़ियां और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। आग पर काबू पा लिया गया है। कोई जनहानि की जानकारी नहीं मिली है।







