Home » कुसमुंडा मार्ग पर हादसा: दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, सर्वमंगला पुलिस ने दिखाई तत्परता
कोरबा छत्तीसगढ़

कुसमुंडा मार्ग पर हादसा: दो बाइक में जोरदार भिड़ंत, सर्वमंगला पुलिस ने दिखाई तत्परता

कोरबा। कुसमुंडा मार्ग पर फोर लेन सड़क निर्माण के बाद से भारी वाहन एवं हल्के वाहनों की रफ्तार काफी बढ़ गई है। शनिवार की देर शाम सर्वमंगला और बरमपुर चौक के बीच दो बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरी। एक बाइक सवार सड़क पर गिरा, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई है। दोनों बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के दौरान विकास नगर कुसमंुडा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अशोक राठौर सड़क से गुजर रहे थे। वे कोरबा की ओर आ रहे थे। उन्होंने घटना की सूचना सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की वजह बाइक चालकों की लापरवाही को बताया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है। सूचना मिलते ही चंद समय में सर्वमंगला पुलिस तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल रवाना किया गया।

Search

Archives