अमिताभ बच्चन अपना 81वां बर्थडे आज 11 अक्टूबर 2023 को सेलिब्रेट कर रहे हैं और इस मौके पर उनके भर के बाहर फैन्स का हुजूम जमा हो गया है। इस मौके के कई वीडिय़ोज़ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें अमिताभ के घर जलसा के बाहर मेला लगा हुआ दिख रहा है।
एक फैन ने अमिताभ के चेहरे वाला टैटू सीने पर ठीक वैसे ही बना रखा है, जैसे तस्वीरों में हम हनुमान जी के सीने पर भगवान श्रीराम की झलक देखते हैं। अमिताभ के घर के बाहर एकलाइन से उनकी कई सारी फिल्मों के पोस्टर्स लगे हैं और भारी भीड़ वहां इस मौके को सेलिब्रेशन की तरह इंजॉय करती दिख रही है।
इसके अलावा अमिताभ बच्चन का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बिग बी अपने फैन्स से मिलने के लिए घर के बार निकले दिख रहे हैं। बिग बी हाथ जोड़कर लोगों का धन्यवाद करते और फैन्स को शुक्रिया करते दिख रहे हैं।







