Home » युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

युवती पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। दोस्त के साथ मिलकर एक युवक ने नाबालिग लड़की पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश पात्रे 19 वर्ष और यशवंत बंजारे 22 वर्ष दोनों निवासी ग्राम जंगलपुर, थाना पांडातराई जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कवर्धा कोतवाली थाना प्रभारी टीआई एमबी पटेल ने बताया कि नाबालिग लड़की ने अपने परिजनों के साथ थाना सिटी कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराई , जिसमें पीड़िता ने बताया कि पिछले दो माह से आरोपी सम्मत अपने साथी जयंत के साथ मिलकर उसका पीछा करता है। वह कहीं भी जाती है तो रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़छाड़ करता है। वह उस पर शादी करने का दबाव बनाता है।

मेरे मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देता है। 24 सितंबर को दोपहर एक बजे जब मैं सब्जी लेने गई थी। उसी समय रमेश पात्रे बाइक से आया और मुझे रोककर मेरा हाथ पकड़ लिया और मेरे साथ बुरी नियत से जबरदस्ती करते हुए मुझसे शादी करने बोला। मना करने पर मुझे जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गाली-गलौज करने लगा और अपने जेब से चाकू निकालकर मेरी हाथ की कलाई में वार किया है। फिलहाल मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Search

Archives