Home » पिकअप पलटने से 20 ग्रामीण घायल, 4 की हालत गंभीर, मेला देखकर लौट रहे थे वापस
छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा

पिकअप पलटने से 20 ग्रामीण घायल, 4 की हालत गंभीर, मेला देखकर लौट रहे थे वापस

दंतेवाड़ा। ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 20 ग्रामीण घायल हुए हैं। वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बचेली थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार कटेकल्याण ब्लाक के 35 लोग आकाशनगर मेला घूमने के लिए गए थे। यहां से लौटते समय लोडिंग प्लांट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 घायलों को अस्पताल दाखिल कराया है, वहीं चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायल लोगों में राजमन यादव, भरतलाल यादव, चांदनी नाग, बुधरी कर्मा, निशा, कंचन सहित 20 लोग शामिल है। पिकअप वाहन कटेकल्याण ब्लाक के टेटम गांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

Search