Home » दंतैल हाथी ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट
कोरबा छत्तीसगढ़

दंतैल हाथी ने फिर एक ग्रामीण को उतारा मौत के घाट

कोरबा। कटघोरा वन मंडल के केंदई और पसान रेंज में हाथियों का उत्पात जारी है। शुक्रवार की देर शाम करीब सात बजे दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पिछले एक सप्ताह में यह चौथी घटना है जब हाथी के हमले से जनहानि हुई है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।

बता दें कटघोरा वन मंडल इलाके में 43 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इस झुंड से अलग एक दंतैल घूम रहा है जो लगातार गांवों में घुसकर उत्पात मचा रहा है। एक माह के भीतर हाथी हमले से पांच लोगों की जान जा चुकी है। वहीं हाथियों ने किसानों की सैकड़ों एकड़ खेतों पर लगी फसल को नुकसान पहुंचाया है। हाथी उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण जान बचाने के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं।

Search