बिलासपुर। शहर के भीतर दर्दनाक हादसा सोमवार को सामने आया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत दयालबंद मेनरोड में शीतला मंदिर के पास हाइवा ने बाइक सवार एक पुरूष सहित 2 महिलाओ को अपनी चपेट में ले लिया। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा निवासी सनत साहू अपनी पत्नी अनिता साहू के साथ बाइक क्रमांक सीजी 11 एएन 0649 में सवार होकर अपने ससुराल बंधवापारा आया हुआ था। सोमवार की सुबह वह बाइक पर अपनी पत्नी अनिता साहू और डेड़ सास शारदा देवी के साथ वापस अकलतरा लौट रहा था।
इसी दौरान दयालबंद के पास सुबह 6.45 बजे गांधी चौक की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 7370 के चालक ने पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही डेड़ सास शारदा साहू की मौत हो गई। घटना के बाद हाईवा सवार मौके से फरार हो गया था। जिसे लोगों ने पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। हाइवा को जप्त कर चालक अभिषेक केंवट को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।







