आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने मुंबई में दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें करण जौहर, सारा अली खान, भूमि पेडनेकर से लेकर शिल्पा शेट्टी, ट्विंकल खन्ना तक ने शिरकत की और जमकर मस्ती की। इस दिवाली पार्टी की झलक आ युष्मान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी फिल्म ‘उड़ता तीर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं कर पा रही है। इस बीच, एक्टर ने अपने मुंबई स्थित घर पर दिवाली पार्टी रखी, जिसमें कई फिल्मी सितारे शामिल हुए।

आयुष्मान खुराना के भाई और एक्टर अपारशक्ति खुराना ने इंस्टाग्राम पर इस पार्टी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वो पार्टी में शामिल हुईं जानी-मानी हस्तियों के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के कुछ डांस वीडियो भी शेयर किए हैं।
सारा अली खान ने लूटी महफिल : इस स्टार-स्टडेड पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पार्टी में आयुष्मान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की को-स्टार सारा अली खान ने अपने स्टाइलिश अंदाज से महफिल लूट ली. वहीं, शिल्पा शेट्टी और रकुल प्रीत सिंह भी अपने ग्लैमरस लुक से सुर्खियों में रहीं।
पति जैकी भगनानी संग पहुंचीं रकुल प्रीत सिंह : बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह अपने पति और प्रोड्यूसर-एक्टर जैकी भगनानी के साथ आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए।
उनकी केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया. रकुल ब्लैक कलर के शाइनी लहंगे में नजर आईं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, जैकी ब्लैक एंड व्हाइट कुर्ता-पजामा पहने नजर आए।
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर और एक्टर अर्जुन कपूर भी आयुष्मान खुराना की इस स्टार-स्टडेड दिवाली पार्टी में पहुंचे। इस दौरान दोनों ब्लैक आउटफिट में नजर आए और अपने डैशिंग अंदाज से सबका ध्यान खींचा।
अपारशक्ति खुराना ने जमाया रंग : अपारशक्ति खुराना ने अपनी पत्नी आकृति के साथ इस दिवाली पार्टी में खूब रंग जमाया। दोनों मैचिंग आउटफिट में नजर आए और अपने स्टाइलिश अंदाज से पार्टी की रौनक बढ़ा दी। सारा अली खान आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में ग्रीन कलर का सूट पहनकर पहुंचीं। इस ट्रेडिशनल लुक में वो बेहद ग्लैमरस लग रही थीं. वहीं, जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी इस पार्टी में शामिल हुए।

शिल्पा शेट्टी ने पार्टी में लगाए चार चांद: शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ आयुष्मान खुराना की दिवाली पार्टी में पहुंचीं। इस दौरान शिल्पा ने अपने ग्लैमरस लुक से लाइमलाइट लूट ली। वो गोल्डन और ऑफ-व्हाइट आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, भूमि पेडनेकर भी अपने ट्रेडिशनल अंदाज से महफिल में छा गईं। राजकुमार राव, पत्रलेखा और अभिषेक बनर्जी भी इस जश्न का हिस्सा बने।







