Home » कश्मीर में घुसपैठ की नापाक साजिश, ISI के नए चीफ ने तैनात की बार्डर एक्शन टीम
दिल्ली-एनसीआर

कश्मीर में घुसपैठ की नापाक साजिश, ISI के नए चीफ ने तैनात की बार्डर एक्शन टीम

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक महीने पहले हुए बड़े नेतृत्व परिवर्तन के तहत मेजर जनरल मुहम्मद शमरेज खान को देश की खुफिया एजेंसी आईएसआई का नया प्रमुख नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब गुलाम कश्मीर में बने लांचपैड से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने में लगातार नाकामी का सामना करना पड़ रहा है।

पाकिस्तानी हुक्मरानों को उम्मीद है कि खान इस घुसपैठ की रणनीति में आमूल-चूल बदलाव करेंगे और जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में आतंकवादियों की एंट्री सुनिश्चित करेंगे, ताकि वे वहां लंबे समय तक सक्रिय रह सकें।

भारतीय खुफिया ब्यूरो (आईबी) के एक अधिकारी के अनुसार, शमरेज खान वर्तमान में उन आतंकी समूहों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, जो भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की फिराक में हैं।

अधिकारी ने बताया कि खान ने अभी तक किसी तरह का उतावलापन नहीं दिखाया है, बल्कि वे बार्डर एक्शन टीमों (बैट) को मजबूत करने की दिशा में ठोस काम कर रहे हैं ताकि आतंकवादियों की घुसपैठ में मदद मिल सके।

Search