Home » IPS अंकिता शर्मा के हर्ष फायरिंग का महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने किया समर्थन
छत्तीसगढ़

IPS अंकिता शर्मा के हर्ष फायरिंग का महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी महाराज ने किया समर्थन

कहा- नारी शक्ति और साहसी रक्षिका का प्रतीक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के पुलिस अधीक्षक आईपीएस अंकिता शर्मा की हवाई फायरिंग को लेकर उठ रहे सवाल और उनको पुलिस मुख्यालय से मिले नोटिस के बीच अब श्री पंच दशानन जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर (पीठाधीश्वर) अवधेशानंद गिरी महाराज अंकिता शर्मा के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर आईपीएस अंकिता शर्मा का वीडियो पोस्ट कर उनके समर्थन में कई महत्वपूर्ण बातें कही हैं।

उन्होंने अपने पोस्ट में कहा है कि वरिष्ठ आईपीएस पुलिस अधिकारी अंकिता शर्मा के शस्त्र- पूजन ने प्रस्तुत किया- नारी-शक्ति, सांस्कृतिक स्वाभिमान और कर्तव्यनिष्टा का प्रेरक आदर्श। साड़ी में श्रद्धापूर्वक शस्त्र पूजन करते वरिष्ठ आइपीएस पुलिस अधिकारी का स्वरूप भारतीय संस्कृति, नारी-गरिमा और राष्ट्ररक्षा के संकल्प की सुंदर अभिव्यक्ति है।

अवधेशानंद गिरी महाराज ने आगे कहा है कि अंकिता शर्मा की साड़ी में श्रद्धापूर्वक शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति, नारी-सामर्थ्य और कर्तवनिष्टा का प्रेरक उदाहरण है। यह दृश्य नारी की सांस्कृतिक आस्था, आत्मविश्वास, साहस, और समाज की रक्षा के प्रति समर्पण का सुंदर संदेश देता है। सनातन परंपरा में नारी शक्ति की अधिष्ठात्री रही है। मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और मां दुर्गा के विविध स्वरूप समृद्धि, ज्ञान, विवेक, अन्याय के प्रतिकार और धर्म रक्षा के प्रतीक है। देवी द्वारा आसुरी शक्ति के संहार की परंपरा हमें सिखाती है। शक्ति का सर्वाेच्च उद्देश्य धर्म की प्रतिष्ठा, निर्बलों की रक्षा और लोक मंगल है।

Search