Home » रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, कमरे में आई युवती से पुलिस कर रही पूछताछ
देश

रायपुर के कारोबारी की चंडीगढ़ में संदिग्ध मौत, कमरे में आई युवती से पुलिस कर रही पूछताछ

मिली शराब और दवाइयां,

चंडीगढ़/रायपुर। चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित पांच सितारा ताज होटल में छत्तीसगढ़ के एक बड़े कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रायपुर निवासी 56 वर्षीय दीपक मित्तल के रूप में हुई है। वह राइस मिल के मालिक थे और मार्कफेड की एक बैठक में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ आए थे। होटल के कमरे में उनका शव मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले में रात के समय कारोबारी के कमरे में पहुंची एक युवती से भी पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दीपक मित्तल करीब दो दिन पहले चंडीगढ़ पहुंचे थे और सेक्टर-17 स्थित ताज होटल में ठहरे हुए थे। बुधवार सुबह करीब 6 बजे होटल का एक वेटर उनके कमरे में पहुंचा। कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर जाने पर दीपक बिस्तर पर बेसुध अवस्था में मिले।

वेटर ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

वेटर ने उन्हें उठाने की कोशिश की, लेकिन जब उनकी ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो होटल प्रबंधन को सूचना दी गई। इसके बाद होटल कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

रात में कमरे में आई थी युवती, पुलिस कर रही पूछताछ

मामले में एक अहम पहलू यह भी सामने आया है कि रात के समय एक युवती दीपक मित्तल के होटल वाले कमरे में आई थी। पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की है। जांच अधिकारी यह जानने का प्रयास कर रहे हैं कि युवती किस सिलसिले में होटल पहुंची थी और कारोबारी की मौत से पहले कमरे में क्या घटनाक्रम हुआ था। हालांकि, अभी तक युवती की भूमिका को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने नहीं आया है। पुलिस सभी तथ्यों और परिस्थितियों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कमरे से शराब की बोतलें और दवाइयां मिलने की जानकारी

पुलिस की शुरुआती जांच में होटल के कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां मिलने की बात सामने आई है। ऐसे में अत्यधिक शराब के सेवन और नशे की ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कारोबारी की मौत वास्तव में किस वजह से हुई।

Search