अमेरिका ने दूतावास स्टाफ को देश छोड़ने का दिया आदेश
रियाद। सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में दम्माम स्थित किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार शाम हमला हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी सऊदी सिविल एविएशन अथॉरिटी ने दी है।
अथॉरिटी के बयान में कहा गया कि घायलों की हालत मामूली से लेकर गंभीर तक है। एयरपोर्ट को हुए भौतिक नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
हमला कैसे हुआ इसका अभी कुछ बता नहीं है, लेकिन हाल के दिनों में यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा प्रोजेक्टाइल से सऊदी एयरपोर्ट्स पर बार-बार हमले किए जा रहे हैं। यह हमला क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच हुआ है, जहां हूती हमलों से सऊदी अरब के कई एयरपोर्ट प्रभावित हो चुके हैं। अमेरिका ने सऊदी अरब में दूतावास के कर्मचारियों को देश छोड़ने का आदेश दिया
अमेरिकी विदेश विभाग ने बुधवार को कहा कि वाशिंगटन ने सऊदी अरब में गैर-जरूरी अमेरिकी दूतावास के कर्मचारियों और उनके परिवारों को देश छोड़ने का आदेश दिया है, क्योंकि यमन के हूती विद्रोही द्वारा सऊदी अरब पर लगातार घातक हमले किए जा रहे हैं।







