मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के बाद फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। क्या वाकई फिल्म इंडस्ट्री में डर का माहौल है? इस सवाल पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने एक बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह कानून-व्यवस्था से जुड़ा मामला है और इसकी बेहतर जानकारी संबंधित एजेंसियां दे सकती हैं।
मैं 1993 में आया हूं, पहले भी ऐसी घटनाएं देखी हैं’
इंडस्ट्री में डर के माहौल से जुड़े सवाल पर मनोज बाजपेयी ने अपने लंबे करियर का हवाला दिया। उन्होंने कहा, ‘आप मुझसे यह सवाल इसलिए नहीं पूछ सकतीं, क्योंकि मैं 1993 में आया हूं। हमने पहले भी अलग-अलग मौकों पर ऐसी घटनाएं होते देखी हैं। अगर यह सब दोबारा हो रहा है और इस तरह हो रहा है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। यह चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। भीड़ में मौजूद कोई भी व्यक्ति सामने आकर किसी को नुकसान पहुंचा सकता है।’

अभिनेता ने आगे कहा कि इस मामले में कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां जांच कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैंने कहा, हम इस मामले के विशेषज्ञ नहीं हैं। कानून-व्यवस्था से जुड़ी एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं और हमें खुशी है कि वे इस मामले को देख रही हैं।’
‘गजब रात’ में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी
काम के मोर्चे पर मनोज बाजपेयी जल्द ही नेटफ्लिक्स की आगामी फिल्म ‘गजब रात’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ साकिब सलीम, दिव्या दत्ता और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन रितेश शाह ने किया है।