Home » तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, दो लोगों की मौत
कोरबा

तेज रफ्तार बस ने स्कूटी को मारी ठोकर, दो लोगों की मौत

कोरबा। करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना करीब आज शाम 5 बजे घटित हुई।

मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान नोनबिर्रा के बनियापारा निवासी शुभम गुप्ता और यशवंत गुप्ता के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। गांव में अब दशहरे की खुशियां मातम में बदल चुकी है। उधर घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची करतला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना कारित बस और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

Search