बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले में आरोपियों ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को कोटा से अरेस्ट किया था। इसके बाद उनसे मामले में गंभीरता से पूछताछ जारी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका असली टारगेट टाइगर श्रॉफ नहीं थे, बल्कि वो किसी और बड़े सेलिब्रिटी को मारना चाहते थे। हालांकि जब वो पहले से तय टारगेट तक नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने टाइगर को निशाना बनाया।
टाइगर श्रॉफ के बारे में मिली थी बड़ी जानकारी : जब हमलावरों ने टाइगर पर अटैक करने का प्लान बनाया तो उन्होंने एक्टर की सिक्योरिटी के बारे में करीब से जाना। उन्हें पता चला कि टाइगर आम तैर पर बिना सिक्योरिटी के ट्रैवल करते हैं। उन्हें ये जानकारी टाइगर के फैंस द्वारा शेयर की जाने वाली इंस्टाग्राम रील्स से मिली। ऐसे में उन्होंने टाइगर को आसानी से निशाना बना लिया।
बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए हुआ हमला : पुलिस जांच में ये भी सामने आया कि हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बॉलीवुड में दहशत फैलाने के लिए किया था। उन्होंने टाइगर की हत्या की साजिश रची थी, हालांकि गनीमत रही कि अभिनेता को सिर्फ मामूली चोट आई। आरोपी लगातार एक्टर के सोशल मीडिया हैंडल पर नजर बनाए हुए थे। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है।
हमले में टाइगर का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति घायल : रविवार, 18 अक्टूबर की शाम को टाइगर जुहू में एक मैदान से फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार में सवार होकर बाहर निकल रहे थे, तभी सड़क पर तीन बाइक सवार युवकों ने उन पर हमला कर दिया। एक युवक ने उनकी कार पर सात राउंड फायरिंग की। हमले में टाइगर के ड्राइवर को हाथ पर गोली लगी और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। जबकि टाइगर को हाथ, कंधे और छाती पर मामूली चोट आई। हमले के बाद टाइगर खुद कार चलाकर ड्राइवर को अस्पताल लेकर पहुंचे।







