Home » अच्छे प्रवक्ताओं का चयन कर रही युवा कांग्रेस, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन
कोरबा

अच्छे प्रवक्ताओं का चयन कर रही युवा कांग्रेस, इस तिथि तक कर सकते हैं आवेदन

0 युवा कांग्रेस ने किया यंग इंडिया बोल के सीजन-3 पोस्टर का विमोचन

कोरबा। युवा कांग्रेस युवाओं को बोलने का मंच प्रदान कर रही हैं। बुधवार को युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता कर यंग इंडिया के बोल सीजन-3 के पोस्टर का विमोचन किया। यंग इंडिया के बोल कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से शुरू किया गया भारतीय युवा कांग्रेस का एक महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट है जिसके तहत आम और सामान्य पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली युवाओं को राजनीतिक मंच मुहैया कराया जाता है।
प्रेसवार्ता के दौरान युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आम और सामान्य परिवार के युवाओं को राजनीति से जोड़कर सहभागी लोकतंत्र को मजबूत बनाना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। पिछले दो सीजन की अभूतपूर्व सफलता के बाद अब हम तीसरा सीजन शुरू कर रहे हैं। यंग इंडिया बोल के माध्यम से पूरे देश में युवा कांग्रेस द्वारा अच्छे प्रवक्ताओं का चयन किया जाता है। ऐसे युवा जो वाकपटुता में अच्छे होते हैं उन्हें हमारी ओर से एक राजनीतिक मंच प्रदान किया जाता है। इसी तारतम्य में आज यंग इंडिया-3 पोस्टर का विमोचन किया गया। इसके तहत अच्छा बोलने वाले, राजनीति की समझ रखने वाले युवाओं से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। जिसकी अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023 है। इसका उद्देश्य युवाओं की आवाज को एक राजनीतिक मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इसमें आवेदन करने वाले युवाओं का जिले स्तर में साक्षात्कार लिया जाता है। इसमें 18 से 35 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। आज जिला स्तर पर आवेदन लेने के उद्देश्य से सीजन 3 के पोस्टर लॉन्च किए गए। इस पोस्टर को जिले भर में चस्पा किया जाएगा। जिससे ज़्यादा से ज्यादा युवा इसमें हिस्सा ले सके।14 अप्रैल को (वाक फॉर डेमोक्रेसी) एक कदम लोकतंत्र कार्यक्रम का आयोजन भी युवा कांग्रेसियों द्वारा किया जाएगा। प्रेसवार्ता के दौरान यंग इंडिया बोल के संभाग प्रभारी गौरव दुबे, प्रदेश प्रवक्ता आशी चौबे, जिला प्रभारी नीरज घोरे, जिला अध्यक्ष ग्रामीण विकास सिंह, जिला अध्यक्ष शहर राकेश पंकज व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Search

Archives