नई दिल्ली। बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन जंतर-मंतर पर हो रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया पर घिर गए हैं। अभी तक इस मामले में उनकी कोई पोस्ट नहीं आई। इसे देखते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लोग अमिताभ के खिलाफ खूब लिखा है। अब कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर ने भी 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में हुए प्रदर्शनों के दौरान बिग बी के एक पोस्ट को री-पोस्ट कर दिया है। अमिताभ बच्चन पहले भी पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर अपनी पुरानी पोस्ट को लेकर ट्रोल होते रहे हैं।
शशि थरूर ने बिग बी की 14 साल पुरानी पोस्ट री-पोस्ट कर दी : शशि थरूर राजनीति जीवन के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह देश-विदेश हर मुद्दे पर लिखते-बोलते रहते हैं। जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शनों पर भी थरूर ने काफी कुछ बोला। बुधवार को उन्होंने अमिताभ बच्चन की 2012 की एक पोस्ट को री-पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट में अमिताभ बच्चन ने लिखा था-‘दिल्ली में जो हो रहा है, उसे देखकर दुख और हैरानी हो रही है… शांतिपूर्ण प्रदर्शन का सामना आंसू गैस और वॉटर कैनन से किया जा रहा है!!’ 2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में दिल्ली में जबरदस्त प्रदर्शन हुए थे।
सोशल मीडिया यूजर्स ने बिग बी को खूब सुनाया : सोशल मीडिया पर जैसे ही शशि थरूर ने अमिताभ की पोस्ट को री-पोस्ट किया, वैसे ही यूजर्स ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा-बड़ी देर की मेहरबां आते-आते। वहीं, एक और यूजर ने लिखा-लानत है। किसी ने कहा-मोदी सरकार में सारे बोल बच्चन गायब हो गए।
2012 में निर्भया गैंगरेप मामले में हुआ था प्रदर्शन
16 दिसंबर, 2012 को दिल्ली में 23 वर्षीय छात्रा के साथ हुए भीषण गैंगरेप (निर्भया कांड) के विरोध में दिल्ली में उग्र प्रदर्शन हुए थे। उस प्रदर्शन के दौरान भी दिल्ली पुलिस ने आंसू गैस के गोले और पानी की बौछारों (वाटर कैनन) का इस्तेमाल किया था।
मौजूदा नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर भी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन हो रहे हैं। हाल ही में हुए उग्र प्रदर्शनों के दौरान भी दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया था।
पेट्रोल-डीजल के महंगे होने पर भी ट्रोल हो चुके हैं बिग-बी
- अमिताभ बच्चन पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर भी कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुके हैं। सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने लिखा-महंगे होते पेट्रोल-डीजल को लेकर अभिनेता अमिताभ बच्चन ट्रोल हो रहे हैं।
- इस ट्रोलिंग की वजह उनके पेट्रोल-डीजल को लेकर पुराने ट्वीट हैं, जिसमें उन्होंने सरकार को टारगेट किया है। 14 साल पुराने ट्वीट में उन्होंने लिखा था-‘रामचंद्र कह गए सिया से ऐसा कलयुग आएगा। गाड़ी खरीदोगे कैश में पेट्रोल लोन पर आएगा।’
थरूर ने राहत इंदौरी का भी शेयर किया शेर
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने जाने-माने शायर राहत इंदौरी का एक शेर एक्स पर शेयर किया है। जंतर-मंतर प्रदर्शनों को लेकर शशि थरूर लगातार कुछ न कुछ लिख रहे हैं।
उठा शमशीर..
दिखा अपना हुनर ,
क्या लेगा?
ये रही जान ,
ये गर्दन है ,
ये सर ,
क्या लेगा?
सिर्फ एक शेर उड़ा देगा परखचे तेरे
तू समझता है कि शायर है
ये कर क्या लेगा?
-राहत इंदौरीएक दिन पहले ही थरूर ने किया था प्रदर्शन
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मंगलवार को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे, जहां पार्टी सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं को लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री आवास के पास विरोध प्रदर्शन के बाद हिरासत में लिया गया।







