Home » शादी का झांसा देने का आरोप: प्लाटून कमांडर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज-फरार
कोरबा छत्तीसगढ़

शादी का झांसा देने का आरोप: प्लाटून कमांडर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज-फरार

कोरबा (टूडे स्टूडियो )। जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने प्लाटून कमांडर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से वह फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने उससे दोस्ती की और शादी का भरोसा दिलाया। इसी विश्वास के आधार पर उसने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया।

पीड़िता के अनुसार, जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने टालमटोल शुरू कर दी और बाद में शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उसने दर्री थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पीड़िता के बयान, दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अगर कार्यवाही कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

Search

Archives