एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट की बेटी जहारा की उम्र 21 साल है। हाल ही में जहारा ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने ब्रैड पिट का सरनेम अपने नाम से अलग कर लिया है। इससे पहले उनकी बहन शिलोह और भाई मैडॉक्स भी ऐसा कर चुके हैं। ब्रैड पिट का सरनेम अपने नाम से जहारा ने कानूनी प्रक्रिया के तहत हटाया है।
सरनेम हटाने के लिए कोर्ट में डाली अर्जी : टीएमजेड को मिले अदालती दस्तावेजों के मुताबिक जहारा ने कैलिफोर्निया के कानून के हिसाब से लगातार चार हफ्तों तक लॉस एंजिल्स डेली जर्नल में अपना नाम बदलने की अर्जी का नोटिस छपवाया। यह नोटिस 16 जून, 23 जून, 30 जून और 7 जुलाई को छपे थे। जहारा ने जून में अपना नाम कानूनी तौर पर जहारा मार्ले जोली पिट से बदलकर जहारा मार्ले जोली करने के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी।
अगर कोई इस अर्जी का विरोध करना चाहता था तो उसे अंतिम सुनवाई से पहले लिखित आपत्ति दर्ज करानी होगी। यह सुनवाई 28 सितंबर को होनी है। अगर कोई आपत्ति नहीं उठाई जाती है, तो जज द्वारा नाम बदलने की मंजूरी मिल जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्रैड पिट का मानना है कि बच्चों के साथ उनके खराब रिश्ते के लिए एंजेलिना जोली जिम्मेदार हैं।
खूब चर्चा में रहा था बैड पिट और एंजेलिना का तलाक : साल 2016 में बैड पिट और एंजेलिना जोली ने तलाक लिया था। यह तलाक हॉलीवुड में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। दरअसल, हॉलीवुड फैंस के बीच यह कपल आइडल माना जाता था, ऐसे में इनका अलग होना फैंस को दुखी कर गया। इस तलाक से उनके बच्चे भी काफी प्रभावित हुए थे।
एंजेलिना जोली करियर फ्रंट : हाल ही में एंजेलिना जॉली की एक फिल्म ‘कोच्यूर’ रिलीज हुई। यह फिल्म अमेरिकी फिल्ममेकर के जीवन पर बनी है। इसमें फिल्ममेकर को पता चलता है कि उसे कैंसर है। इस मुश्किल वक्त में ही अचानक उसकी जिंदगी में प्यार की बहार आती है। एंजेलिना ने फिल्म में लीड रोल निभाया है।