Home » हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटी
देश

हैदराबाद के अमीरपेट में कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटी

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में गुरुवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई। इस घटना से स्थानीय निवासियों और राहगीरों के बीच दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी।

खबर मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिशें शुरू कर दीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां तैनात की गई हैं। धुएं के कारण इस व्यस्त सड़क पर आने-जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। फिलहाल राहत और बचाव का काम अभी भी जारी है।

Search

Archives