Home » अप्पू गार्डन वाटर पार्क में हुई चोरी, बैग और मोबाइल पार
कोरबा छत्तीसगढ़

अप्पू गार्डन वाटर पार्क में हुई चोरी, बैग और मोबाइल पार

कोरबा। जिले के अप्पू गार्डन वाटर पार्क में चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार रामनगर निवासी अपने परिवार के साथ वाटर पार्क घूमने गई थीं। इसी दौरान नहाने के समय उनका बैग और मोबाइल फोन चोरी हो गया।

पीड़िता ने बताया कि बैग में मोबाइल फोन के साथ करीब 77 हजार रुपये के सामान और नगदी रखी हुई थी। काफी तलाश करने के बाद भी बैग और मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद पीड़िता ने इसकी सूचना सीएसईबी चौकी पुलिस को दी है और लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाटर पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पतासाजी की तलाश की जा रही है।

Search

Archives