Home » खेत से घर लौटे परिजनों के उड़े होश … फांसी के फंदे पर लटकी मिली बेटी
छत्तीसगढ़

खेत से घर लौटे परिजनों के उड़े होश … फांसी के फंदे पर लटकी मिली बेटी

बिलासपुर। जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी में एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहर्सी निवासी संजना साहू 20 वर्ष मंगलवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरेम में सोने चली गई। बुधवार की सुबह लगभग 6 बजे उसके परिजन संजना को चाय नाश्ता बनाने के लिए बोलकर रोजाना की तरह खेत में काम करने चले गए। करीब सुबह 9.15 बजे जब परिवार के लोग वापस धर लौटे तो कमरे का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। संजना की लाश घर के भीतर पंखे मे दुपट्टे के सहारे झूलती मिली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतिका ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

Search

Archives