Home » बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक की मौत एक गंभीर
छत्तीसगढ़

बाइक सवार युवकों को पिकअप ने मारी ठोकर, एक की मौत एक गंभीर

कांकेर। पिकअप की ठोकर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा युवक गंभीर है। युवक को रायपुर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शादी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात पिकअप ने ठोकर मार दिया। घटना भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार दो युवक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम साल्हे आए हुए थे। दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान भानूप्रतापपुर नगर के समीप करीब 2 बजे अज्ञात पिकअप ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मृत युवक की पहचान नहीं हो सकी है। घायल युवक का नाम चितरंजन विश्वकर्मा उम्र 22 वर्ष डौंडी जिला बालोद निवासी है। भानूप्रतापपुर पुलिस अज्ञात वाहन एवं मृतक की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Search

Archives