Home » हमनाम की जमीन को अपना बताकर बेचा, भाजपा कोषाध्यक्ष व उनके मित्र से 7 लाख की धोखाधड़ी
कोरबा

हमनाम की जमीन को अपना बताकर बेचा, भाजपा कोषाध्यक्ष व उनके मित्र से 7 लाख की धोखाधड़ी

कोरबा। आरामशीन निवासी एक व्यक्ति ने हमनाम की जमीन को अपना बताकर फर्जी तरीके से बेच दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी और उनके मित्र भुनेश्वर देवांगन से 7 लाख की धोखाधड़ी की गई।शहर के मेन रोड निवासी गोपाल मोदी भाजपा के कोषाध्यक्ष हैं, वहीं पुरानी बस्ती मोहल्ला निवासी भुनेश्वर देवांगन उनके मित्र हैं। आरामशीन निवासी विजय जैन ने करीब 2 साल पहले ग्राम रामपुर कोरबा स्थित भूमि खसरा नं 87/2 रकबा 0.12 0.12 (1/2) एकड़ जमीन को अपना बताया था। साथ ही प्रति डिसमिल ढाई लाख रुपए में जमीन को बेचने का सौदा किया। गोपाल मोदी व भुनेश्वर देवांगन जमीन खरीदने तैयार हो गए। उन्होंने उसे 5 लाख रुपए का भुगतान कर दिया। फर्जी तरीके से जमीन बेचने के बाद विजय जैन ने 2 लाख रुपए और ले लिया। इस तरह उसने 7 लाख रुपए उनसे हासिल कर लिया। जमीन खरीदने के बाद जब वे जमीन पर जरूरी कार्य कराने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला विजय जैन ने अपने हमनाम की जमीन की उनसे फर्जी तरीके से बिक्री की थी। विजय जैन से उन्होंने संपर्क किया तो उसने रुपए की जरूरत पड़ने पर ऐसा करना बताया। साथ ही रकम वापस करने का भरोसा दिलाया, लेकिन किश्तों में करीब सवा 3 लाख रुपए वापस करने के बाद बाकी रकम उसने वापस नहीं किया। मामले में भुनेश्वर देवांगन ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी विजय जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।

Search

Archives