Home » अनोखा मामला : लड़ाई में घायल हुआ सांप, रेस्क्यू के बाद जिला अस्पताल में चला इलाज
छत्तीसगढ़

अनोखा मामला : लड़ाई में घायल हुआ सांप, रेस्क्यू के बाद जिला अस्पताल में चला इलाज

गौरेलापेंड्रामरवाही के बांधामुड़ा क्षेत्र में एक अनोखी घटना सामने आई है। विजय राठौर की बाड़ी में दो सांप आपस में लड़ते हुए देखे गए। इस लड़ाई के दौरान एक सांप गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा के स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ द्वारिका कोल मौके पर पहुंचे। उन्होंने सावधानीपूर्वक दोनों सांपों को एकदूसरे से अलग किया। घायल सांप को अपने कब्जे में लेकर वे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में मौजूद वार्ड बॉय अविनाश राठौर ने घायल सांप को स्ट्रेचर पर रखा।

उन्होंने उसके जख्म पर दवा लगाई और पट्टी भी की। अस्पताल में सांप का इलाज होते देख मरीजों और परिजनों की भारी भीड़ जमा हो गई। यह दृश्य लोगों के लिए कौतूहल का विषय बन गया।

Search

Archives