CGBSE Results 2026: कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को जल्द ही नतीजे का पता चलने वाला है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) 30 अप्रैल या एक मई को परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। काउंटिंग, मिलान और रिजल्ट तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।
बता दें कि इस बार हिंदी का पेपर लीक होने की वजह से कक्षा 12वीं की हिंदी परीक्षा दोबारा आयोजित की गई थी। इस कारण परीक्षा परीणाम जारी होने में देरी हो रही है। मूल्यांकन का कार्य समय पर हो चुका है। फिलहाल, मिलान की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा। कोई गलती न हो, इसे लेकर सावधानी बरती जा रही है । कार्य की गति को देखते हुए उम्मीद है कि 30 अप्रैल या एक मई तक रिजल्ट जारी हो सकता है।
कुल पंजीकृत छात्र
कक्षा दसवीं में 3,20,535 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। वहीं कक्षा 12वीं में 2,45,785 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। कुल मिलाकर करीब 5.66 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस बार बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे।
ऐसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र रिजल्ट जानने के लिये छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट्स cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही DigiLocker पर भी मार्कशीट उपलब्ध रहेगी।







