कोरबा। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त किया है।
मुखबिर की सूचना पर थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम नकटीखार तालाब के ऊपर साइड धरसा नाला के पास दबिश दी गई।दबिश के दौरान आरोपीगण अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं भंडारण करते पाए गए। मौके पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया गया एवं अवैध शराब जप्त की गई।
जप्ती विवरण:
कुल 41 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग ₹4,100/-)
15 लीटर की 01 डिब्बी
10-10 लीटर के जरीकेन
अन्य बर्तनों में रखी महुआ शराब
आरोपीगण:
1. निखिल कंवर
पिता – संतोष सिंह
उम्र – 22 वर्ष
पता – नकटीखार ऊपर मोहल्ला, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
2. अजय कुमार मंझवार
पिता – स्व. रविराम मंझवार
उम्र – 21 वर्ष
पता – ग्राम नकटीखार, थाना सिविल लाइन रामपुर, जिला कोरबा (छ.ग.)
कानूनी कार्यवाही:
आरोपीगण के विरुद्ध धारा 34(2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।
प्रकरण की विवेचना जारी है।







