Home » अंपायर ने गेंद को ‘नो बॉल’ करार दिया तो युवक ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या
खेल

अंपायर ने गेंद को ‘नो बॉल’ करार दिया तो युवक ने चाकू घोंपकर कर दी हत्या

ओडिशा : ओडिशा में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान कुछ ऐसा ही हुआ. यहां एक अंपायर ने गेंद को ‘नो बॉल’ करार दिया तो यह उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया. अंपायर के इस फैसले पर एक युवक इतना ज्यादा नाराज हो गया कि पहले उसने अंपायर के साथ लंबी बहस की और फिर चाकू घोंपकर हत्या कर दी.

दरअसल, यह घटना ओडिशा के कटक की है. यहां के महिशिलांदा गांव में क्रिकेट टूर्नामेंट चल रहा था और मैदान पर ब्रह्मापुर और शंकरपुर की टीमें खेल रही थीं.  क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच के दौरान अंपायर ने ‘नो बॉल’ का फैसला दे दिया. इस पर एक युवक भड़क गया. युवक ने वहीं पर अंपायर लकी राउत की चाकू मारकर हत्या कर दी. हालांकि युवक घटनास्थल से भागता, उससे पहले ही ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया.

Search

Archives