साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके फैंस ने इस खास दिन को और भी खास बना दिया। इस दिन उनके घर के बाहर उनके चालने वालों की भीड़ उमड़ी। अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘राका’ का ऐलान भी किया। इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर भी जारी किया गया, जिसमें उनका एकदम अलग और दमदार अवतार देखने को मिला।
फैंस की दीवानगी देखकर अल्लू अर्जुन भी खामोश नहीं रह सके। वह अपने फैंस से मिलने के लिए अपने घर से बाहर आए। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अल्लू अर्जुन फैंस का हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं। वह फैंस की तरफ हाथ भी हिला रहे हैं। इस बीच वह कैजुअल ड्रेस में नजर आए। उन्होंने काली टी-शर्ट के साथ लाइट कलर की पैंट पहनी हुई थी। फैंस उन्हें देखकर काफी खुश हुए।
बता दें साउथ सुपरस्टार Allu Arjun का जन्मदिन उनके फैंस के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता। अपनी दमदार एक्टिंग और यूनिक स्टाइल के साथ-साथ अल्लू अर्जुन अपने विचारों से भी लाखों लोगों को प्रेरित करते हैं।
उनकी बातें सिर्फ फिल्मी डायलॉग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जिंदगी को बेहतर बनाने का नजरिया देती हैं। खासकर Pushpa फिल्म के बाद तो उनके कई डायलॉग्स और कोट्स लोगों के दिलों में बस गए हैं। ऐसे में आज अल्लू अर्जुन के बर्थडे पर यहां पढ़ें उनके टॉप 10 मोटिवेशनल कोट्स, जो आपको मेहनत, आत्मविश्वास और सफलता की राह पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। अगर आप भी अपने सपनों को सच करना चाहते हैं, तो इन कोट्स को जरूर पढ़ें और अपनी जिंदगी में अपनाएं।







